Tabiyat Kharab Hai profile
Creator Profile

Tabiyat Kharab Hai

Student of M.A political science BHU

71 Posts
44 Followers
3 Following
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - अब्र के सबब से या खुद से जुदा है ।
ईद की घड़ी है और चांद गुमशुदा है ।

कुछ हो गया है आज सितारों को क्या ,
आसमान में इतना अंधेरा क्यों पसरा है ।

दिखा सकता हूं चांद के बदले कोई चमकती चीज़ मगर ,
ये अपनी हीं आंखों के साथ बड़ा धोखा है ।

मैं भी पागल हूं कि इंतजार करने से बाज़ नहीं आता ,
इसी इंतजार के चक्कर में आंखों पर चश्मा लगा है ।

✍️विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

दौलत, शोहरत, इज़्ज़त, सुर्खियां भी ।
अपनी मेहनत से पा रही हैं बेटियां भी ।

हमने मोहलत दिया तो ये नतीजा सामने आया ,
कि लड़कों के जितना हूनर रखती है लड़कियां भी ।

एक दौर था महिलाएं बस मतबख सजाती थीं ,
आज उनसे सुसज्जित है संसद की कुर्सियां भी ।

पुरुषों के जीवन को मुश्किल समझने वाले ,
कभी पढ़ें महिलाओं की लिखी तल्ख़ियां भी ।

नारी सशक्तिकरण से पितृसत्ता का गुरुर टूटा है ,
और धीरे-धीरे टूट रही है सदियों की चुप्पियां भी । 

✍️विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - जब भी सोचता हूं किसी का यार खुद को ।
एक थप्पड़ लगा लेता हूं जोरदार खुद को ।

मैं नहीं लगाता हूं किसी पर अपनी बर्बादी का इल्ज़ाम ,
अब मैं खुद ही मान लेता हूं अपना गुनहगार खुद को ।

लोग देख कर कहते हैं कि बड़े खुश लग रहे हैं आप मगर ,
मुझ को रोना आ जाता है देखकर बेकरार खुद को ।

तुम भी मुझसे मिलना मुझसे बातें करना कम कर दो ,
अब मैं भी करना चाहता हूं तुमसे दरकिनार खुद को ।

आप की मर्जी है आप जिसे चाहे अपना हमसफ़र बनाएं ,
अब मैं पेश नहीं करूंगा हमसफ़र का दावेदार खुद को ।

मुझ को अब अपने आप से भी नहीं मिलना है तबियत ,
कल जी भर के लिए मिल लिया हूं आखिरी बार खुद को ।

✍️ विकास कुमार "तबियत" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - ✍️विकास कुमार "तबियत" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - ✍️विकास कुमार "तबियत" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 
विकसित हो रही बलात्कारी संस्कृति

विश्व गुरु के गोद में खिली है अनैतिक व्यवहार की संस्कृति ।
धीरे-धीरे विकसित हो गई है भारत में बलात्कार की संस्कृति ।

महज अब पैसे वाले और पहुंच वालों को हीं इंसाफ़ मिलेगा ,
भले ही अब तक कायम है ज़ुर्म होने पर गुहार की संस्कृति ।

हमारी  न्याय व्यवस्था  के  पीठ  पर  एक  बेहद  काला  धब्बा  है ,
दिल्ली अदालते-आलिया का अपराधी पर चमत्कार की संस्कृति ।

ये बस कहने को है कि कानून सबको मसावात के नज़रिए से देखता है ,
असल में निचले तबकों पर कहर ढ़ाती है कानूनी अत्याचार की संस्कृति।

बलात्कारियों को अलग-अलग सजा मिलने से तुम हैरत में क्यों हो तबियत,
अलग-अलग है बिलकिस बानो, निर्भया और उन्नाव रेप पीड़िता लाचार की संस्कृति ।
✍️ विकास कुमार "तबियत" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मुझे भीड़ में भी घिर जाने के बाद ।
तन्हाई कायम रहती  है तेरे जाने के बाद । 

तुम्हारी याद आने पर मैं अक्सर उस घड़ी को सोचता हूं ,
जब तुम्हारा हाथ चूमा था तुम्हें चूड़ियां पहनाने के बाद ।

दीवार पर तेरा चेहरा नज़र आता है ,
मेरे कमरे की लाईट बुताने के बाद ।

हाल पूछने पर दोस्तों को यही बताता हूं ,
फूल खिलते नहीं है मुरझा जाने के बाद ।

अब तुम हो भी नहीं ये बात तुम्हें कैसे बताएं ,
दिल रो देता है तुम्हारी याद आने के बाद ।

तुझसे बिछड़ने के बाद इस कहावत का मतलब समझ आया ,
कि पंछियां लौट के नहीं आती है उड़ जाने के बाद ।

✍️विकास कुमार "तबियत"

 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मैं अक्सर छोड़ दिया जाता हूं

कई आंखों से पहचाना जाता हूं , 
कभी-कभी अपना माना जाता हूं ,
फिर सा'अत ऐसी आती है कि ,
ताल्लुक से तोड़ दिया जाता हूं ...
मैं अक्सर छोड़ दिया जाता हूं । 

मैं मंजिल नहीं बस रास्ता माना जाता हूं ,
पांव रखने की जगह हूं , इसी से पहचाना जाता हूं ,
मेरे नक़्शे-कदम पर चलकर जब राही मंजिल पा जाते हैं ,
मैं सफ़र में कितना कीमती था , मेरी कीमत भूला जाते हैं ,
फिर अगली मंजिल का रोड़ा समझकर तोड़ दिया जाता हूं...
मैं अक्सर छोड़ दिया जाता हूं ।

पहले पहल की शनासाई में खूब सम्मान मिलता है ,
मुझ को खेलने के लिए खुला आसमान मिलता है  ,
जब मैं अपने जीने लायक हालात परख लेता हूं ,
जब मैं अपने पंखों से ऊंचा उड़ना सीख लेता हूं ,
तब मैं एक छोटे से कमरे में बटोर दिया जाता हूं ...
मैं अक्सर छोड़ दिया जाता हूं ।

कभी बहुत कीमती , कभी ज़ाया बन जाता हूं ,
कभी बेहद खास , कभी पराया बना जाता हूं ,
कोई अपनी जरूरत पर मुझ को अपना बना लेता है ,
कोई मेरी जरूरत पर मुझ से दामन छुड़ा लेता है ,
मैं अपने शक्ल-ओ-सूरत से इतना लचीला हूं 
कि महज़ जज्बातों के जरिए मैं मोड़ दिया जाता हूं  ...
मैं अक्सर छोड़ दिया जाता हूं ।

✍️विकास कुमार "तबियत" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - हर मसले पर दिया गया इसका जवाब बहुत कीमती है ।
इसके मद्देनजर होने वाला हर  हिसाब बहुत कीमती है ।
 बेशक इसमें हमारे हक और आजादी का पूरा इंतजाम है , 
संविधान एक किताब है मगर ये किताब बहुत कीमती है ।

- तबियत - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मैसेज

ब्लू टिक के इंतजार में मर जाता है सारा मैसेज ।
अब  seen  नहीं  होता आपसे  हमारा  मैसेज ।

कभी फुर्सत मिले आपको तो देखिए चैटिंग बॉक्स ,
बिना Reply के पड़ा है मेरा कितना सारा मैसेज ।

आप कहते हैं बात करना चाहते हैं मगर आपकी ओर से ,
कभी आता नहीं है  hm, hu के अलावा दूसरा मैसेज ।

नए मैसेज पर नज़र पड़ते हीं उसे फौरन देखता हूं मैं ,
इस उम्मीद से कि कहीं आया होगा तुम्हारा मैसेज ।

हाल ये है अब आपको Hi लिखने में बहुत सोचता हूं मैं ,
के यार  करूं  या  फिर  ना करूं  आपको  दोबारा  मैसेज । 
✍️विकास कुमार "तबियत" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - जिसमें हल की गुंजाइश न हो अपनी आपबीती का ।
हम  लेकर  करेंगे  क्या  पहचान ऐसी  संस्कृति  का ।

सदियों से डॉट  के बराबर भी  नही है  वजूद हमारा , 
फिर हम से कैसे रिश्ता है इस शून्य की आकृति का ।

अपना हक मांगने पर हम वामपंथी करार दिए जाते हैं ,
हम दुश्मन समझे जाते हैं दक्षिणपंथ की राजनीति का ।

महज़ आप तर्क देते हैं अपनी बातों को वैध बनाने के लिए,
कभी स्वाद नहीं लेते आप हमारी ज़िल्लत भरी अनुभूति का ।

गिरफ़्तार हो जाते हैं सियासत से असहमति रखने वाले लोग,
कितना शानदार ख़ासियत है हमारी लोकतांत्रिक मजबूती का ।

विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai -  तुम्हारा झुमका

कई दुकान घूम-घूम के निहारा झुमका  ।
तब जाकर कहीं मिला ये तुम्हारा झुमका ।

तुम मुस्कुराओ की तुम्हारे झुमके के आगे ,
फ़ीका लग रहा है दुनिया का सारा झुमका ।

मैंने सुना है तुम्हारी सहेलियां भी तुमसे कहती हैं ,
यार कहां से ली हो बहुत प्यारा है तुम्हारा झुमका ।

तुम्हारी तस्वीर में मैं झुमके का असर देख रहा हूं ,
तुम्हारी ख़ूबसूरती को ख़ूब निखारा है तुम्हारा झुमका ।

विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - Happy engineering day


एक लड़की विवाह के मसले
 पर अपने पिताजी से बोली -
पापा, मैं रोहित से हीं शादी करूंगी ।
पापा ने कहा - अच्छा ठीक है , पर रोहित है कौन ? 
लड़की ने खुशी से तुरंत जवाब दिया -
पापा, रोहित मेरा दोस्त और एक इंजीनियर है ।
पापा ने फिर पूछा - वह काम का क्या करता है? 
लड़की ने कहा - "तारीफ़ की पुल बांधता" है ।
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - *यादें*

यादें सड़क नहीं होती मगर ,
ये ले जाती हैं हमें अपने अतीत की ओर , 
और हर उस मोड़ पर हमें कुछ देर रोकती हैं ।
जहां हमसे कोई मिला होता हैं ,
जहां हमसे कोई बिछड़ा होता हैं ,
जहां हम जी भर मुस्कुराए होते हैं ,
जहां पर हम आंसू बहाए होते हैं ,
यादों के सहारे हम चले जाते हैं अपने बचपन तक । 
पर ,  हम बचपन के उस  पार नहीं जा पाते जो  दादा-दादी , माता-पिता और बड़े भाई-बहनों के बाहों में गुजरा होता है । शायद इसलिए कि विस्तृत बचपन में एक मोड़ के बाद ही यादें बननी शुरू होती हैं ।
✍️तबियत - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - जलती लौ की रोशनी के तले अंधियारा बना हुआ है ।
स्वतंत्र भारत में भी स्वतंत्रता पर ख़तरा  बना  हुआ है ।

किसी को अदालत तक पहुंचने का रास्ता नहीं मालूम है ,
किसी के घर से  अदालत  तक गलियारा बना  हुआ  है । 

मजलूमों की आह ,चीख़, इल्त़िजा सुनाई नहीं देती है ,
हमारे देश का निज़ाम इस कदर बहरा बना  हुआ है । 

गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से हताश है लोग ,
अमृत काल  में भी आदमी का हाल बुरा बना हुआ है ।

बेघर हुए लोग कैसे मनाएं स्वतंत्रता दिवस की खुशियां ,
घर वालों के लिए तो हर घर तिरंगे का नारा बना हुआ है ।
✍️विकास कुमार "तबियत" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - उस वक्त मेरा पहचान साबित करने में नाकाम हो जाते हैं , 
मेरे पहचान के सारे दस्तावेज ,
जब बरसों से साथ रहा शख़्स ज़रा सी अनबन पर पूछ देता है , 
कि आप कौन होते हैं?
✍️तबियत - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - जब से लोग हम को उदास छोड़ दिए ।
हम भी मुस्कुराने की आस छोड़ दिए ।

मेरे हमदर्दों का फ़र्ज था कि मुझे करार देते ,
मगर मेरे हमदर्द मुझको हताश छोड़ दिए ।

मैंने कहा यार चलो ना प्यार की बातें करते हैं ,
उसने कहा कि अब हम ये बकवास छोड़ दिए । 

तुम मिले मलक-उल-मौत की तरह ,
जाँ ले  गए मगर  लाश  छोड़ दिए ।

मोहब्बत सच्ची हो तो खुदा मिला देता है ,
हम बिछड़ने के बाद ये विश्वास छोड़ दिए ।

✍️विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - आशिक की जनहित याचिका

एक गमजदा प्रेमी ने सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर किया । उसने अपने याचिका में लिखा था - 
" माई लॉर्ड मेरी प्रेमिका को उसके घर वालों ने घर की चहारदीवारी में बंद कर दिया है , उसका घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित कर दिया है । जिस वजह से मैं अपनी प्रेमिका का दीदार नहीं कर पा रहा हूं, इससे मेरे हृदय में बेचैनी हो रही है और मेरे हृदय पर हृदयघात के खतरे की संभावना बढ़ रही है । अतः समय रहते मेरे प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता की रक्षा की जाए ।" 
न्यायाधीश ने दायर याचिका को गंभीरतापूर्वक पढ़ा और फिर प्रेमी से पूछा , ये तो व्यक्तिगत न्याय का मामला है तुम इसे जनहित याचिका के रूप में क्यों पेश कर रहे हो ?
इस पर प्रेमी ने सर झुका कर कहा - माई लॉर्ड इस घटना से मेरे साथ-साथ उसके मोहल्ले के और लड़के भी परेशान है ।
 ✍️तबियत

 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - लोकतांत्रिक चुनाव

जम्हूरियत का पर्व आ गया है जुल्मी रखवार बनेंगे ।
गुंडे  डकैत अपराधी  सब  कर्मठ  उम्मीदवार बनेंगे ।

उमड़ चुकी है नुमाइंदों में शोषण विरुद्ध की भावना ,
अब  जनता  के  रंजो-गम  राजनीतिक प्रचार बनेंगे ।

बेहतर सुख-सुविधाओं में रहकर अपनी विवशता खो चुके ,
पांच वर्षों के बाद कैबिनेट मंत्री फिर एक बार लाचार बनेंगे।

कोई दलित के घर खाना खाएगा कोई पार्टी की टिकट देगा,
सब अपने राजनीतिक मकसद से दलितों के गमगुसार बनेंगे । 

जो लोग जातिवाद-सांप्रदायिकता मिटाने की बात करते हैं ,
वही लोग जाति धर्म के नाम पर नेताओं के तरफ़दार बनेंगे ।

अगर कोई पार्टी नहीं आएगी बहुमत में तो फिर सौदा होगा,
कुछ विधायक बिकेंगे और कुछ विधायक खरीददार बनेंगे ।

लोगों का क्या है वोट देने के बाद वे शक्तिहीन हो जाएंगे ,
विधायक मंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता के हकदार बनेंगे ।

सत्ता में आने के बाद मंत्री घोषणा पत्र दरकिनार कर देंगे ,
न्याय की उम्मीद लगा बैठे लोग बुरी नीतियों के शिकार बनेंगे ।

✍️विकास कुमार "तबियत"
      - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 

 कमरे के aspirant की दास्तां

हंसी-खुशी सब खो गई है अपनी बेरोजगारी में ।
हमारी उम्र गुजर रही है एक नौकरी की तैयारी में ।

तन्हाई काटने के नाम पर हमारे पास और क्या है ? 
बस दो-चार किताबें हैं कमरे की अालमारी में ।

मेरिट में नाम ना आने पर ताने मिलते हैं और दिलासे भी ,
हमें चेहरे से मुस्कुराना होता है दिल की बेकरारी में ।

मां कहती हैं बेटा फल-फूल भी खाते रहना पर उन्हें कैसे बताएं ,
कि सारा पैसा खर्च हो जाता है बस सब्जी की खरीददारी में ।

हम अक्सर इस बात पर अफ़सोसते हैं शर्मिंदा भी होते हैं कि ,
हम घर के लिए कुछ कर नहीं पाते हैं अपने पिता की लाचारी में ।
विकास कुमार "तबियत"




 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 
4 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था

अब तरक्की माप ली जाती है सरकारी जुमले और वादों से ,
सच का खुलासा करने पर रिपोर्टें घिर जाती है विवादों से।

वो अपनी 4 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था पर गुमान करते हैं ,
और उनका सारा बाजार भरा पड़ा है चायनीज उत्पादों से ।

माना की तरक्की हुई है मगर फायदा किसको पहुंचा है ,
अभी भी आवाम वंचित है स्वादिष्ट भोजन के स्वादों से ।

स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा को पूरी तरह दरकिनार करके ,
अब भारत विकसित हो रहा है एक्सप्रेस वे की बुनियादों से।

विकास कुमार "तबियत"

 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - जिंदगी हसरतों की कश्मकश है और कुछ नहीं ।
इंतजार नायाब चीजों की तरस है और कुछ नहीं ।

दिल इसलिए किसी से मोहब्बत से नहीं मिलता ,
दिल को अपने टूटने का हदस है और कुछ नहीं । 

मैं उसके सुपुर्द किए गम को गम नहीं समझता ,
ये मुझे उसकी नायाब पेशकश है और कुछ नहीं ।

चांद, सितारे, जुगनू जहां को रौशन किए हुए हैं 
मगर, मेरे कमरे में बस तमस है और कुछ नहीं ।

मोहब्बत से जुड़ा मेरा बस इतना अफ़साना है ,
एक खूबसूरत लड़की  मेरी क्रश है कुछ नही । 

दिल भी है नफ़स भी है और हम जी भी रहे हैं मगर ,
एक नौकरी के बग़ैर जिंदगी नर्वस है और कुछ नहीं ।

- विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - अब से बस किताबों पर ध्यान देना है ।
क्योंकि हमें एम.ए. का इम्तिहान देना है ।

राइज अॉफ चाईना से आप क्या समझते हैं ?
इस प्रश्न के उत्तर में चीन का उत्थान देना है । 

अगर पूछेगा लोकतंत्र पर जे एस मिल का विचार ,
तो प्रतिनिधित्व में अल्पसंख्यकों को प्रावधान देना है। 

राज्य के सामाजिक समझौते की प्रकृति के मसले पर ,
हॉब्स की आलोचना और लॉक को सम्मान देना है ।

लॉक और ग्रीन दोनों उदारवादी विचार के हैं लेकिन ,
केवल ग्रीन ही कहता है कि गरीबों को मकान देना है ।

कार्ल मार्क्स के विचार कामगारों को यही पैगाम देते हैं ,
तुम्हें समझौते-वमझौते पर नहीं बस क्रांति पर ध्यान देना है।

मतदान व्यवहार का विश्लेषण करके हमने यहीं जाना है ,
कि हर आदमी को स्वार्थ से प्रेरित होकर मतदान देना है । 

इन्हीं सब हरकतों से तुम्हारे कम नंबर आते हैं तबियत ,
पढ़ना लिखना तो  है नहीं बस फालतू का ज्ञान देना है ।
✍️विकास कुमार "तबियत"
 


 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मत कर इतना परवाह वो किसी और का है ।
दिल उसे इतना ना चाह वो किसी और का है ।

तुम तो टूट जाओगे मगर  इससे उसका क्या ,
दिल मत कर खुद को तबाह वो किसी और का है ।

है शौक-ए-दीदार तो एक झलक से तस्कीन रख ,
दिल मत देख पूरी निगाह वो किसी और का है ।

वो महज तुमसे हाथ मिलाता है अपना दिल नहीं,
दिल उससे मोहब्बत ना निबाह वो किसी और का है ।

हंसीन ख्यालों के रास्ते हकीकत से बड़ी दूर होते हैं ,
दिल मत कर खुद को गुमराह वो किसी और का है ।

बिछड़ने के वक़्त मुश्किल में पड़ सकता हूं मैं ,
दिल मत रख इतना लगाव वो किसी और का है ।

विकास कुमार " तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 
फुले (फ़िल्म )

अब अतीत के बेहतरीन जानकार कहां गए ?
असली इतिहास जानने के दावेदार कहां गए ?

नहीं होती है फुले फ़िल्म पर न्यूज़ चैनल में चर्चा ,
न्यूज़ रूम में पढ़ाने वाले इतिहासकार कहां गए ?

वो जो ऐतिहासिक फिल्मों का प्रमोशन करवाते हैं ,
फुले फ़िल्म  के  मसले पर वो  पैरोकार कहां गए  ?

फुले  फ़िल्म  सच  है  या  गलत कुछ  तो  अपना  विचार  दे दें ,
छावा, केरला स्टोरी और कश्मीर फाइल्स फ़िल्म के फ़नकार कहां गए ?

✍️विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - रवैया हुकूमत की तानाशाही की ओर मुड़ रहा है ।
पूंजीवाद के फैलने से समाजवाद सिकुड़ रहा है ।

हुकूमत किस तरह मयस्सर कराएगी आर्थिक न्याय ,
सारा पैसा चंद व्यापारियों के हाथों में बिटुर रहा है ।

वहीं लोग बैठे हैं संसद में अपराध के खिलाफ़ कानून बनाने ,
भ्रष्टाचार और घूसखोरी का तार जिनके साथ जुड़ रहा है ।

यूं तो देश में कानून का शासन लागू है फिर भी आए दिन ,
मगरूर नेताओं के हाथों से कानून का धज्जियां उड़ रहा है ।

जब से कसा जाने लगा है हर सरकारी काम कांग्रेस की कसौटी पर ,
संवैधानिक प्रावधानों का मकसद शासन से बिछुड़ रहा है ।

✍️विकास कुमार "तबियत"
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मैं देखता हूं कि अक्सर वो मुझे देखा करती है ,
कहीं ऐसा तो नहीं कि मुझसे  मोहब्बत बेइंतहा करती है ,

वो सामने से मेरा दीदार करती तो कोई बात नहीं  ,
मुझे तिरछी निगाह से देखने की उसकी अदा कुछ तो बयां करती है।


 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मेरी हंसी , उनकी हंसी है ,
मेरी ख़ुशी, उनकी ख़ुशी है ,
पर मेरा दर्द , बस मेरा दर्द है ।

मेरी कामयाबी, उनकी कामयाबी है ,
मेरी     ख़्याति,  उनकी  ख़्याति   है ,
पर मेरी बदनामी, बस मेरी बदनामी है ।

मेरी कोशिश, उनकी कोशिश है ,
मेरी सफलता, उनकी सफलता है ,
पर मेरी नाकामी, बस मेरी नाकामी है ।

विकास कुमार "तबियत"


 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - साहिर लुधियानवी

मोहब्बत की आरजू में दिल लगाए तो जरूर होगे ।
तुम अपनी जान से प्यारी चीज गंवाए तो जरूर होगे ।

मोहब्बत के मरीजों को रात में नींद कहां आती है , 
मेरी तरह तुम भी बैठ के रात बिताए तो जरूर होगे ।

इस दुनिया में कोई यूं ही शायर नहीं बनता है ,
तुम भी दिल पर गहरा चोट खाए तो जरूर होगे ।

मेरे जमाने में भी काफी नाम है तुम्हारा साहिर ।
तुम अपने जमाने में चारों ओर छाए तो जरूर होंगे ।
- तबियत
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - रहते थे मेरे साथ तुम तो समझे होते ।
मेरे नाजुक हालात तुम तो समझे होते ।

माना  कि  मैं  नादान  और  बेवकूफ़  हूं ,
मेरे दिल के जज्बात तुम तो समझे होते ।

तूने ऐसे लगाया हाथ की मैं टूट हीं गया ,
मेरे यार मेरी नजाकत तुम तो समझे होते ।

सब की तरह तूने भी झूठा करार दे दिया ,
मेरे प्यार की सदाकत तुम तो समझे होते ।

तुम्हें तो तजुर्बा था मेरा दर्द मापने का फिर, 
मैं हुआ कितना हताहत तुम तो समझे होते।
- तबियत 


 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 
बड़ी मुश्किल से मैंनेै एक लड़की की तलाश की ।
अपने डिपार्टमेंट से दूर मगर थोड़ी सी पास की ।

नसीब भी मेहरबान है कि हम दोनों समकक्ष हैं ,
मैं भी एम ए में हूं और वो भी एम ए क्लास की ।

ख़ैर,अलहदा पसंद होने से हमारे विषयों में अंतर है ,
मैं राजनीति का छात्र हूं और वो प्राचीन इतिहास की ।

मोहब्बत पाने के बाद मैं सोच में पड़ गया हूं तबियत ,
मैं लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ूं या कैंपस में करूं आशिकी ।

- तबियत 
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - अपनी वैधता की तलाश में एक दर्द

दर्द कई प्रकार के होते हैं । जैसे सिरदर्द, देह दर्द, विरह दर्द, मजबूरी दर, जरूरी दर्द ... इत्यादि । सिरदर्द  तथा देहदर्द शारीरिक दर्द है । विरह दर्द अपने अजीज से बिछड़ने के बाद उत्पन्न होने वाला दर्द है । मजबूरी दर्द बगैर किसी कारण के उत्पन्न होने वाला दर्द है । जरूरी दर्द किसी महान लक्ष्य को हासिल करने के दौरान मिलने वाला दर्द है । इन सभी दर्दों की खास बात यह है कि इन्हें लोग तथा समाज के द्वारा उचित मान्यता प्राप्त है । राजनीतिक दृष्टि से कहें तो इन्हें वैधता प्राप्त है ।
इसके निदान के लिए लोग तथा समाज के द्वारा समुचित प्रबंध किया जाता है । जब भी कोई व्यक्ति इन दर्दों से पीड़ित होता है तब पीड़ित व्यक्ति के मित्र, परिचित, सगे संबंधी लोग और समाज सब उसे पीड़ा से निजात दिलाने के लिए दवा और दुआओं का अंबार लगा देते हैं । व्यक्ति के दर्द को लोगों की हमदर्दी चारों ओर से घेर लेती है । दवा, दुआ और हमदर्दी के आगे दर्द अपने आप को सरेंडर कर देता है । व्यक्ति पर से दर्द का कब्जा हटते ही व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है ।
हमदर्दी से परिपूर्ण इसी समाज में एक दर्द अपनी वैधता स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है । और उस दर्द का नाम है - एक तरफा प्यार का दर्द ।
ये  दर्द अक्सर उन प्रेमी और प्रेमिकाओं के दिल में उठता है जो किसी से बेहद किंतु एक तरफा प्यार करते हैं । बेहद प्यार एक तरफा प्यार के दर्द की उत्पत्ति का मुख्य कारण है । जब कोई व्यक्ति( प्रेमी या प्रेमिका) एक तरफा प्यार के दर्द से पीड़ित होता है । तब उस व्यक्ति के मित्र,परिचित, सगे-संबंधी लोग और समाज के द्वारा उस व्यक्ति के दर्द को नजरअंदाज कर दिया जाता है ।  हालांकि एक समय तक मित्र मशवरा देकर अपने मित्र की समस्या का निदान करने का प्रयास करते हैं पर सफल नहीं हो पाते हैं । बार-बार असफल होने से वे भी अपने प्रयासों पर प्रतिबंध लगा लेते हैं । अंततः  कोई स्वीकार ही नहीं करता है एक तरफा प्यार का दर्द भी एक दर्द है इससे भी व्यक्ति को बहुत  तकलीफ़ होती है । समाज द्वारा इस दर्द को नाटक और सनक की श्रेणी में हस्तनांतरित कर दिया जाता है । जिसका मुख्य कारण है कि एक तरफा प्यार के दर्द को  वैधता प्राप्त नहीं है । 

 - तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - सख़्त से सख़्त बना एग्जाम पेपर भी बेखबर नहीं लगता है।
यकीनन एक दो सवाल कठिन होते है, मगर नहीं लगता है ।
आप दोनों का तहे दिल से शुक्रिया बाबा प्लेटो और बाबा अरस्तू ,
आप लोग सिलेबस में शामिल रहते हैं तो एग्जाम से डर नहीं लगता है। 

- तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai -  एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करते हुए कहा I love you  । तब उस लड़की ने बेचारे लड़के का प्रेम प्रस्ताव ठुकराते हुए कही-  नहीं, मैं तुमसे प्यार नहीं कर सकती ।
लड़के ने पूछा - क्यों
लड़की ने कहा - मेरा पहले से हीं बॉयफ्रेंड है ।
लड़के ने पूछा - कितने बॉयफ्रेंड हैं ?
लड़की ने कहा - मैं तुम्हें क्यों बताऊं ?
लड़के ने कहा कि मेरे क्रश के कितने बॉयफ्रेंड हैं,
 ये जानना मेरा अधिकार है ।
लड़की- आँए! अधिकार,  कौन सा अधिकार ।
लड़के ने कहा -  सूचना का अधिकार ।

- तबियत 
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - बेशक हम भी तेरे हक में ख़ुशियों की दुआ करते ,
ग़र मेरी दुआएं असरदार होतीं। 

- तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - जो ज्यादा जानता है अक्सर वो खामोश रहता है ।
ये पंक्ति आपके ऊपर एकदम सटीक बैठती है ।

आपने भारत में बतौर वित्त मंत्री कई ऐसे फैसले लिए जो असहाय भारतीय अर्थव्यवस्था को सहारा दिया और उसे एक गति प्रदान की । बतौर प्रधानमंत्री अपने कई ऐसे  नीतियां और अधिनियम पारित करवाए , जिसका महत्व आज भी बहुत है ।

आपके व्यक्तित्व की मुझे सबसे अच्छी विशेषता ये लगती है । अपने राष्ट्र के हित में बहुत से कार्य किए , बहुत उपलब्धियां अर्जित की परंतु आपने अपनी उपलब्धियों और कार्यों का मीडिया से कभी डंका नहीं बजवाया ।

विनम्र श्रद्धांजलि 
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - *विश्व गुरु और बदहाल शिक्षा*

विश्व गुरु के सब ठेकेदार शिक्षा में ये सुधार करवा दें बस ।
हर बच्चे को प्राथमिक शिक्षा पूर्ण उपलब्ध करवा दें बस । 

खंडहर नज़र आते हैं  हमारे देश में शिक्षा के कई मंदिर ,
हर एक शिक्षण संस्थान को सुविधा संपन्न बनवा दें बस ।

कभी कुछ गलत हो जाता है विद्यार्थियों के कागजात में ,
तब घूस लिए बगैर कर्मचारियों से दस्तावेज सुधरवा दें बस। 

सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने से वंचित रह जाते हैं कई छात्र ,
यूनिवर्सिटियों से सही समय पर मार्कशीट-डिग्री दिलवा दें बस।
- तबियत 
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - सीनियर्स (तुम) शर्म करो

तुम खुद को बेहतरीन फूल पेश करके बहका ले जाते हो ।
हमारे बाग की सारी खूबसूरत तितलियां उड़ा ले जाते हो ।

तुम मुंह पर कहते हो कि हम तुम्हारे बड़े भाई के जैसे हैं ,
और पीठ पीछे हमारे क्लास का गहना चुरा ले जाते हो ।

तुम अपने क्लास की हसीनों से मोहब्बत करते क्यों नहीं ,क्यों 
तुम हम जूनियर्स की क्रश को अपना बना ले जाते हो ।

हम जूनियर्स बद्दुआ देते हैं कि तुम NET के बाद JRF को तरसोगे ,
तुम मोहब्बत के लिए हम जूनियर्स की खुशियां हंथिया ले जाते हो ।

- Feelings Of All Juniors MA Political Science 
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - होगा तुम्हारा ताल्लुकात हम से तय कहां ?
तुम बीपीएससी की अधिकारी और मैं कहां ?

तुम्हारे पास बंगला है तुम्हें रहने के लिए ,
 मेरे  पास  उस  दर्जे  का  आश्रय  कहां ?

तुम जिस पर हाथ रख दो वो तुम्हारा है ,
और मेरे हक में जमाने की संशय कहां ?

लोग पर्दे पर निभाते हैं मोहब्बत कमियों के बाद भी लेकिन ,
दुनिया की हकीकत और फिल्मों का अभिनय कहां ?

- तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मोहब्बत और राजनीतिक विचार

मोहब्बत हस्तानांतरित हो जाए ऐसा नहीं है ।
ये हॉब्स लॉक रूसो का समझौता नहीं है ।

दर्द भी है, बेकरारी भी है और ख़तरा भी है मोहब्बत में ,
ऐ स्टुअर्ट मिल मोहब्बत में केवल उपयोगिता नहीं है ।

तुम एक बार करते मोहब्बत तो जानते आइज़िया बर्लिन ,
कि मोहब्बत में कुछ भी करने की स्वतंत्रता नहीं है ।

जॉन राल्स आप भी नहीं दिलवा सकते हैं आशिकों को इंसाफ़,
मोहब्बत आपसी लगाव है कोई सरकारी ओहदा नहीं है ।

मोहब्बत में आरक्षण लागू भी हो तो आख़िर कैसे हो ,
मोहब्बत से वंचित हर शख़्स, शक्ल से पिछड़ा नहीं है ।
- तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - एक मंजर मेरे दोस्त का दिल दुःखा रहा है ।
उसकी फूल जैसी क्रश को कोई कीड़ा खा रहा है ।

मेरा दोस्त तरसता है अपने क्रश से बात करने को , 
और कोई है कि उसके क्रश को बाईक पर घुमा रहा है। 

जिसको अपना महबूब समझती है मेरे दोस्त की क्रश ,
वो शख्स बड़ी ही हवसी है पर मोहब्बत जता रहा है ।

मेरे दोस्त का दर्द जायज है मैं भी देख रहा हूं तबियत 
अपने क्लास का एक कोहिनूर गलत हाथों में जा रहा है ।

- Tabiyat  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - मेरा-उसका नाता समूह-ए-नाटो जैसा है ।
उसकी हर एक बात अदालती रीटों जैसा है ।
मेरी हर ख़्वाहिश अपने एक ख़्वाहिश से रोक लेती है ।
उसकी  ख़्वाहिश  अमेरिकी  वीटो  जैसा  है ।

 - तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - दिन रात मुझको एक ख़्वाब नज़र आता था ।
मेरे उजड़े चमन में एक गुलाब नज़र आता था ।
अब यूं हीं बीत जाता है ईद और करवा चौथ का दिन , 
अब वो शख़्स नहीं है जिसका चेहरा मुझको महताब नज़र आता था। 
- तबियत 



 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - तमाम लड़कियां थी क्लास की पर वो दिखी नहीं ।
मुझे उसे देखने की आदत है, उससे आशिकी नहीं ।
आगे का कुछ कह नहीं सकते लेकिन फिलहाल ये है कि ,
वो मेरी आँखों का सुकून है मेरे दर्दे दिल की औषधि नहीं।
- तबियत 


 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 
"मोहब्बत में राजनीति" 

वो सबसे मनचाहा ताल्लुक़ात रखकर मुझको सताती है  ।
मुझसे राष्ट्रीय नीति और अपने दोस्तों से अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति निभाती है। 

जब कभी हमारे दरमियां हक का विवाद उठता है तो, 
वो मेरे हक में कटौती करने के लिए संशोधन विधेयक ले आती है। 

मैं उसकी मोहब्बत में लाचार आवाम के जैसा हूं ,
वो एक तानाशाह के जैसे मुझ पर हुक्म चलाती है। 

मैं जान लॉक के विचारों का हवाला देता हूँ कि वो अपनी सत्ता सीमित करे, 
और वो अपनी नीतियों में मैकियावेली, हॉब्स और हंस मार्गेन्थाऊ को ले आती है।  
- तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - शक और गलतफ़हमी से सवाल बढ़ेगा और फिर बढ़ता चला जाएगा ।
आपस में रूठने मनाने से मलाल बढ़ेगा और फिर बढ़ता चला जाएगा ।
पहले दो दिन पर फिर चार दिन पर फिर एक हफ़्ते पर आएगा तुम्हारा कॉल ,
पहले बात करने का अंतराल बढ़ेगा और फिर बढ़ता चला जाएगा । 

-तबियत 




 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - चलो अच्छा हुआ कि शाख का भार उतर गया । 
लेकिन एक फूल अपनी खुशबू के साथ मर गया। 

मैं पहले एक शख़्स को बहुत अच्छा लगता था ,
फिर एक दिन मुझसे उसका भी  मन भर गया । 

मैं भी कभी किसी का हुआ करता था ,
लेकिन अब  वो  जमाना  गुजर  गया ।

बहुत अच्छे लगते थे उसके ये लफ़्ज़ के हम छोडेंगे नहीं ,
घड़ी साथ निभाने की आई तो अपने वादे से मुकर गया। 

अब चांद अपने छत पर कभी दिखाई नहीं देता है ,  
शायद सदा के लिए किसी के आँगन में उतर गया ।

 तुम्हें जिन्दा मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है ,  
तू ने जिस दिन छोड़ा 'तबियत' उसी दिन मर गया । 

- तबियत  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 

मेरे आदर्श शिक्षक : सर ईश्वर चंद्र

आप यूं ही नहीं  मेरे  लिए इतने खास हैं । 
आप हैं तो मैं समझता हूं कि बुद्ध मेरे पास हैं ।

आप के बाद मैंने कई और शिक्षकों से पढ़ा मगर ,
आज भी आपसे पढ़ने की तमन्ना और आस है ।

वो वाकया याद आता है तो खूब मुस्कुराता हूं मैं ,
आपका मुझे मार के बताना कि संधि ये समास है । 

आप उम्र भर अपना आशीर्वाद देते रहेंगे मुझको ,
सर आपकी अदब पर मुझको इतना विश्वास है। 
 - तबियत 



 



 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - 
मतलब निकलने के बाद हम अच्छे नहीं लगते ।
जैसे शर्मिंदगी के बाद  शीशे अच्छे नहीं लगते । 

कभी लगते थे किसी को सबसे भरोसेमंद हम ,
पर अब हम उनको भी उतने अच्छे नहीं लगते ।

फूल खिल कर चमन  में निखार लाते हैं लेकिन ,
रंगीन तितलियों  के बगैर बगीचे अच्छे नहीं लगते ।  
 
हम अपने कमरे को अपना कब्र समझ के रहते हैं ,
हमे घर  की  दीवारों  में  दरिचे  अच्छे  नहीं लगते । 

आप बुलंदी पर अपना ठिकाना क्यों नहीं बनाते हैं ,
'तबीयत' आप लोगों  को  नीचे  अच्छे  नहीं लगते ।
                                                             
-तबियत 
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
T
Tabiyat Kharab Hai
Quote by Tabiyat Kharab Hai - एक दोस्त है जिसके लिए खुद को बेकरार करता हूं मैं ।
एक दोस्त है जिस पर खुद से ज़्यादा एतबार करता हूं मैं। 
इस मोहब्बत की दुनिया में मेरा कोई महबूब नहीं है मुर्शद ,
बस एक दोस्त है जिस से हद से ज्यादा प्यार करता हूं मैं।
- तबियत 
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.