Honey profile
Creator Profile

Honey

Sharing quote designs and daily inspiration.

153 Posts
6 Followers
0 Following
H
Honey
Quote by Honey - सत्य या सवाल 

वक्त की धूप में सच भी तपता रहा,
कुछ चेहरे चमके, कुछ ढलता रहा।
जो कल था यक़ीन, आज सवाल बन गया,
हर आईना खुद से ही डरता रहा।

रिश्तों की परतों में खामोशी बसी,
हर लफ्ज़ अधूरा सा लगता रहा।
जो बदले हवाओं के संग हर घड़ी,
जो बदल जाए वो सत्य कैसे रहा।



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - “चयन”

जब विकल्प सामने थे
एक ओर संबंधों का शोर,
दूसरी ओर मौन में खड़े तुम,
मैंने भी आज अर्जुन होना स्वीकारा।

टूटा था भीतर कुछ गहरा,
पर दृष्टि अब साफ़ थी
नारायणी सेना नहीं,
सिर्फ तुम्हारी उपस्थिति ही पर्याप्त थी।

हार नहीं थी यह,
बस आसक्ति का अंत था
और उसी क्षण समझ आया,
सच्चा साथ वही, जो भीतर संत था।



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - 
भस्म में लिपटा एक ही सत्य है 
बाक़ी सब मोह, माया, अस्थिर है।

न रूप, न रंग, न कोई नाम,
शून्य में भी पूर्ण अचल, अविराम।

वही शव की ज्वाला है 
वही उत्पत्ति की काया है।

कहाँ खोजे तू उसे संसार में,
वह तो बसा है हर कण के सार में।

न आदि उसका, न अंत कोई,
काल से आगे जो खड़ा  वही।

जो तू है, जो मैं हूँ, जो हर जीव,
सब में एक ही नाद 




Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - अब बस एक राह, मैं तनहा और मेरी परछाई,
शायद इस खामोश लम्हे को ठहरने के लिए इतना ही काफी है।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - मैं तुम्हारे उस घोंसले के समान हूँ,
जहाँ हर उड़ान के बाद तेरा ठहराव है।
तू चाहे कितनी भी दूर चला जाए,
तेरी थकन का सुकून — बस मेरे पास है।

तेरे परों को आज़ादी भले मिल जाए,
पर तेरा आसमान मैं ही रहूंगी,
तू लौटे या न लौटे,
तेरा घर, तेरी राह — मैं ही रहूंगी।



madhu mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - मैं तुम्हारे उस घोंसले के समान हूँ,
जहाँ हर उड़ान के बाद तेरा ठहराव है।
तू चाहे कितनी भी दूर चला जाए,
तेरी थकन का सुकून — बस मेरे पास है।

तेरे परों को आज़ादी भले मिल जाए,
पर तेरा आसमान मैं ही रहूंगी,
तू लौटे या न लौटे,
तेरा घर, तेरी राह — मैं ही रहूँगा।

madhu mishra - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जब मैंने बिना मिले ही तुम्हें चाहा था,
शायद तभी से मैं — मैं नहीं रही।
न तुम्हारी बातें, न तुम्हारी आवाज़,
मैंने बस तुम्हें ही चाहा था।

हाँ, ये मेरा आख़िरी इश्क़ है,
क्योंकि अब आख़िरी साँस तक मुझमें बस तुम ही हो।
चाहती हूँ — न मिलूँ तुमसे, न ही बात करूँ,
पर तुम ही बताओ...
रूह को छोड़कर इंसान ज़िंदा कहाँ रहता है?

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जब किसी की चाहत मन में पनपने लगे,
नदी के किनारे, किसी घाट पर बैठना,
वहाँ हर चाहत, हर उम्मीद, हर प्यार जलते मिलेंगे,
और राख बनते अरमान हवा में उड़ते दिखेंगे।



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - Biggest learning from the past few days:
The people you think are with you are often just there for their own needs and benefits. Once their purpose is served, they flush you out of their life without a second thought.

Another harsh truth — if you're the one who always initiates conversations or shows care, people start taking you for granted. They feel you're always available, so your presence loses its value.

It’s better to stay far, far away from such people and focus on your own path. Work on yourself, stay occupied, and grow silently. People only come back when they see you rising, when they think you're doing better than them.

And if someone makes you feel worthless — don’t beg for a place in their life. Walk away. It’ll hurt at first, but in time, you’ll discover your real worth.

No one stays without a reason, my friend.

 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - Before Her, Beyond Me


You know I love you — that much is true,
Though your heart has found its home, not in me, but through
Another soul, another light,
While I remain a shadow in your gentle night.

Yes, it’s one-sided — the love I bear,
A silent song that fills the air.
I don’t seek love returned or claimed,
Just peace for you, forever named.

Be happy, love, wherever you go,
In every wind, in every glow.
May your days be bright, your heart be whole,
May life be kind, and love your goal.

I know in this life, I’m not your fate,
Just a chapter written too late.
But maybe — just maybe — another time,
I’ll be the verse, the rhythm, the rhyme.

I met you before she held your gaze,
Before her smile lit up your days.
Still, I step back, with quiet grace,
Blessing your joy, giving you space.

No anger, no tears, just a whispered plea:
“Be happy, always — and remember me.”



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

H
Honey
Quote by Honey - लोग कहते हैं — "तुम मुझे पसंद हो..."
पर हक़ीक़त इससे कहीं आगे है,
तुम मेरी हर सोच में हो,
हर ख़्वाब में बस एक तुम ही  हो।

कह नहीं पाया अब तक कुछ तुमसे,
लब खामोश रहे, पर दिल ने कितना कुछ कहा है।
हर बार जब तुम पास आई,
ये दिल बस तुम्हें तकता रहा है।

मैं डरता हूं उस पल से,
जब तुम्हें कहूं और तुम बदल जाओ,
मेरी खामोश मोहब्बत की कीमत,
तुम्हारी नज़रों में कम न हो।

कोई रोज़ की मुलाक़ात हो तुम,
कोई अनकही सी बात हो तुम,
तुमसे दूर जाने का डर ही है,
जो हर इकरार को चुपचाप बना देता है ।

तुम्हें पसंद करना कोई फ़ैसला नहीं था,
ये तो बस हो गया,
अब हर दिन, हर पल
बस ये दिल  तुम्हारा हो गया।

लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं,
तुम मुझे बेहद पसंद हो —
पर नहीं कह सकता...
क्योंकि तुमसे दूरी का डर है।



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जब बिना चाहे भी तेरे ही यादों से घिरी रही थी 
कहा थे तुम उस वक्त जब तेरी आवाज सुनने को मैं तरस रही थी
बड़ी मुश्किल से उभर रही हु तेरे यादों से
की आज भी मैं बस तेरे एक दीदार को तरस रही हु
मैं ये नहीं कहती तुम्हे भी मोहब्बत हो मुझसे
मगर कदर तो हो उस इंसान की जिसने सब छोड़ा सिर्फ तुम्हारे खातिर
हा जानती हु मै मुश्किल था तुम्हारा मुझे अपनाना
मगर क्या बस इतना ही साथ था हमारा
हा जानती हु आसान था, तुम्हारा उसे माफ करना जिसने तुम्हे उजाड़ दिया
क्योंकि दिल की पसंद थी वो तुम्हारी जिसने तुम्हे इतना दर्द दिया
पर कहा थे तुम जब मैं आई थी मरहम की तरह जिंदगी में तुम्हारे
क्यों मुझे इतना दर्द दिया कि अब कोई मरहम भी काम ना आए
आज भी बस एक सवाल जहन में है मेरे
दूसरी ही सही क्यों लाख कोशिशों के बाद भी मैं तेरी पसंद नहीं



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जब रोज़ सजदा करूं मैं तेरे लिए,
और खुदा से तुझको ही माँगूं हर दुआ में,
तो समझ लेना — इश्क़ झूठा नहीं मेरा,
ये वो इबादत है जिसमें खुदा भी झुक जाए मेरे इश्क़ के लिए।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जब हाथ जोड़ कर मैंने रब से तेरे लिए तेरा पाक इश्क माँगा,
तो खुदा भी मुस्कुरा कर बोला — वाक़ई लाजवाब इश्क है तेरा...

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जिस वक़्त मैं तुझको भर कर
ख़ुद को खाली कर रही थी,
हाँ, क्या तुम वही थे
जब मैं अपनेपन का एहसास लिए
एक झूठ में घूम रही थी?

मैंने इक से नहीं —
हर बार, बस तुझसे ही प्यार किया,
हर टूटी साँस में भी
तेरा ही नाम दोहराया,
तेरे लिए हर ख़ुशी कुर्बान कर दी,
पर तूने तो जैसे
मुझे कभी चाहा ही नहीं।

तेरे लिए शायद
मैं बस एक पल की कहानी थी,
जिसे पढ़ा और छोड़ दिया
जैसे अधूरी कोई पुरानी सी किताब।

मैंने हर दुआ में
तेरा नाम रखा,
तूने हर वक़्त
मुझे किसी और के नाम रखा।

अब भी सोचती हूँ —
क्या कम था मुझमें?
या तेरा दिल कभी मेरा हुआ ही नहीं?

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - किसी शिद्दत, किसी मुद्दत से,
इक राज़ दिल से जोड़ लिया।
जिस्म की मोहब्बत में जल के देख लिया,
अब रुख तेरी ओर मोड़ लिया।

हर चाहत ने जब राख कर दिया,
रूह ने तुझसे नाता जोड़ लिया।
जब सब कुछ हार के थक गया,
तब तुझमें खुद को घोल लिया।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जब भीतर सवालों का मेला हो,
और हर जवाब धुंध में घिरा हो,
जब खामोशी ही सबसे बड़ी सदा बनती है,
और तन्हाई ही एक दवा बनती है।

जब बाहर से कोई आवाज़ नहीं आती,
और अंदर की चीख भी थम सी जाती,
जब हर मोड़ पर खामोशी सजी हो,
तब समझना शायद तुमने जीना  सीख लिया हो।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - लोगों को चुन कर खुद में थक जाने के बाद,
किताबों की सौहबत में सुकून आने लगा।
चेहरों के पीछे जब नकाब दिखे हर रोज़,
अल्फ़ाज़ों की दुनिया मुझे साफ़ नज़र आने लगी।


Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - When words are trapped behind my lips,
And silence drowns my heart’s eclipse,
When tears well up but will not fall,
And shadows dance along the wall—
I ache to speak, to let it show,
But no one's there, and none will know.

I scream in thoughts, but not aloud,
I walk alone beneath the crowd.
The weight I bear, so few can see,
This silent storm that lives in me.
A smile I wear, a mask I don,
While deep inside, my strength is gone.

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जब भी मैं शांत बैठती हूँ,
अंतर में बात कहती हूँ।
मन की गहराइयों में जाकर,
स्वयं से मुलाक़ात करती हूँ।

नयन मूँद जब ध्यान लगाऊँ,
विचारों की धारा बह जाऊँ।
कल्पनाएँ जो कभी रंग सजाती,
स्मृतियाँ जो अक्सर रुदन दे जाती।

कभी स्वप्नों के द्वार खुलें,
कभी बीते दिन यादों में झलें।
कभी हर्ष का आलाप हो जाए,
कभी अश्रु का संकल्प बन जाए।

शब्द बिना ही अर्थ समझूं,
मौन में भी स्वर को गूंथूं।
इन विचारों की भीड़ में खो जाऊं,
ख़ुद से मिलूं या दूर जाऊं?

कल्पनाएँ प्रश्न उठाती हैं,
स्मृतियाँ बातें दोहराती हैं।
हर विचार एक राह बनाता,
फिर भी मन चुप रह जाता है।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

H
Honey
Quote by Honey - मैं तुम्हें चाहती हूँ, ये सत्य है मेरा,
पर न तन की चाह, न कोई बसेरा।
मन के दर्पण में बस एक प्रकाश,
जहाँ भाव हों निर्मल, शुद्ध हो प्रयास।

तेरे विचारों की सौम्यता भायी,
हर बात में तेरी गहराई पायी।
नज़रों से नज़रों की भाषा हो बस,
न छूने की ज़िद, न कोई अल्प आस।

तेरे संग चाहूँ मैं मौन की बात,
जहाँ न हो कोई देह की मात।
हो केवल दिल से दिल का बंधन,
सत्कार, स्नेह और मन का स्पंदन।

न हो अपेक्षा किसी समीपता की,
न हो कल्पना किसी रीति-नीति की।
बस एक विश्वास का बंधन बने,
जो आत्मा से आत्मा तक तने।

मैं चाहती हूँ, पर सीमाओं में,
पवित्रता रहे इन भावनाओं में।
स्पर्श न हो फिर भी हो अपनापन,
बिना शब्दों के हो कोई सम्मिलन।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - They come and go, like winds that blow,
Leaving echoes in the soul they stow.
They made me feel like just a choice,
Drowned my heart, then silenced my voice.

In hollow robes, they passed me by,
A fleeting glance, a careless sigh.
It hurt a little, then even more,
Each step away, a deeper sore.

I try to rise, but can't somehow,
With broken dreams and shattered vow.
Still trapped within their past decree —
Why was it always only me?

I gave them all, I let them in,
But they chose flight, not where I’d been.
Now I wander, lost and free,
Haunted by who they chose not to be.

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - वो पहली बात

रूहानी सी थी हमारी वो पहली बात,
जैसे दिल ने दिल से की हो मुलाक़ात।
तुम्हारा यूँ अपने जज़्बातों को बताना,
और मेरा चुप रहकर सब कुछ समझ जाना।

न जाने कब, कैसे छू लिया तुमने रूह को,
उस रात कुछ बदला, कुछ नया हुआ उस सूझ को।
जब पहली बार जाना तुम्हें,
शायद उसी पल जान भी लिया तुम्हें।

तुम्हारा कहना — "तुम नहीं समझोगी मुझे,"
और मेरा मुस्कुराकर कहना — "देखते हैं..."
फिर हर छोटी-बड़ी बात तुमसे कहना,
बिन देखे भी, हर लम्हा तुमसे जुड़ जाना।

ये कैसा अनोखा एहसास है,
जिसमें बिना छुए भी रूह का साथ है।
तुम्हारी मौजूदगी को दिल से महसूस करना,
हर लफ़्ज़ में तुम्हें जी लेना, हर ख्वाब में तुम्हें बुनना।

पता नहीं था वो पहली बात,
यूँ किसी से इतना जोड़ देगी,
एक पल की पहचान,
ज़िन्दगी भर की याद बन जाएगी।



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - 
जब हर दिशा में घोर अंधेरा है,
संसय की घटाएं छाई हैं,
मन का अर्जुन व्याकुल बैठा है,
नैतिकताओं की शंका गहराई है।

पर क्या डर, जब तू साथ हमारा है,
हर रण में तूने ही तो उबारा है।
रथ रूपी इस जीवन को
क्या डर जब सारथी तू हमारा है।

धर्म-अधर्म की इस उलझन में,
जब मोह जाल घेरे हृदय को,
तेरे वचनों की गीता
बना देती है प्रकाश पथ को।

भय जब चीरने लगे आत्मा को,
और विकार बनें अस्त्र-शस्त्र,
तेरे शांति के संकल्प से
मिलता है हृदय को स्पष्ट दृष्टि।

हे माधव, तू न हो तो रथ थम जाए,
बाहों में बल हो पर दिशा गुम जाए।
पर जब तू थामे लगाम जीवन की,
हर युद्ध में विजय सहज हो जाए।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - चंद पलों में गुलिस्तां उजाड़ दिया,
अब लोग एक-दूसरे से नफ़रत करने लगे।
जहाँ हम थे सुकून में, वहाँ जलने लगे,
अपनी ही आग में सब कुछ खोने लगे।

तुम्हारी एक बात ने हमको तोड़ा,
हमने हमारा प्यार यार और विश्वास सब कुछ छोड़ा।।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - तुम्हें ख़ुद पर फ़ख़्र होना लाज़मी है,
क्यूँकि मेरी पसंद में हर बात नज़मी है।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - **आखिर मैं ही क्यों?**  

तेरी नजरों में मैं बदसूरत सही,  
पर खुद की नजर में खास हूँ मैं।  
तेरे शब्द मुझे गिरा न सके,  
क्योंकि खुद से वाकिफ़ हूँ मैं।  

अब ना झुकूंगी, ना रुकूंगी,  
तेरी सोच से ऊपर उठूंगी।  
अब सवाल मेरा बदल गया है—  
क्यों न मैं ही क्यूँ?  

मेरी चमक तेरी आँखों से ओझल सही,  
पर मैं खुद की रोशनी में जल रही हूँ।  
तेरी परिभाषाओं से परे हूँ मैं,  
अपनी पहचान खुद गढ़ रही हूँ।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - जो पूर्ण हो कर भी अपूर्ण हो
उससे बेहतर है अपूर्ण हो कर संपूर्ण बने रहे

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - **खोकर खुद को पाया**  

बहुत शुक्रिया उनका, जिन्होंने तन्हा किया,  
बरसों के बाद, मैंने खुद को पाया है।  

जो टुकड़ों में बिखरा था, अब सँवरने लगा,  
जो सोया था अंदर, अब निखरने लगा।  

कभी सायों में जो अपना अक्स ढूँढता था,  
अब अपनी ही ज़िया में नहाने लगा।  

उनके जाने से जो वीरानी आई,  
वो ख़लिश अब मेरा आसमाँ बन गई।  

अब साँसों में सरगम, अब ख़्वाबों में नूर,  
अब जीने का मक़सद नया बन गया।  

बहुत शुक्रिया उनका, जिन्होंने तन्हा किया,  
बरसों के बाद, मैंने खुद को पाया है।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - मैं चांदनी श्वेत सी,
तुम रंगों की लालिमा,
अपने रंग में रंग कर,
भर दो मुझमें प्राण प्रिय।

Madhu mishra - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

H
Honey
Quote by Honey - **मणिकर्णिका : चिताओं के बीच एक रात**  

बस एक रात गुजारो मणिकर्णिका घाट पर,  
जहाँ लपटें नहीं, आत्माएँ बोलती हैं।  
जहाँ हर जलती चिता के साथ,  
एक कहानी राख में बदलती है।  

लहरों पर तैरते कुछ बुझते दीप,  
जैसे अधूरी इच्छाओं के अंश बचे हों।  
कोई माँ, कोई बेटा, कोई प्रेमी—  
सब जलकर बस यादें बचे हों।  

मंत्र गूँजते हैं, शंख बजते हैं,  
फिर भी गंगा का पानी चुप सा लगता है।  
क्या वह जानती है, कि हर रात यहाँ  
कितने सपने राख बन बहते हैं?  

रात की नीरवता में एक चिंगारी उछलती है,  
मानो कह रही हो— “क्या पाया, क्या खोया?”  
यहाँ सब बराबर हैं, राजा भी, रंक भी,  
सभी का अंत बस एक ही धुआँ।  

एक रात रुको, और देखो,  
कैसे मृत्यु के सम्मुख जीवन तुच्छ सा लगे।  
कैसे हर सांस, हर पल,  
बस उधार सा महसूस हो।  

शायद फिर कोई मोह न बचे,  
शायद फिर कोई अभिमान न रहे।  
शायद फिर जीने का अर्थ समझ आ जाए,  
या फिर, मरने का डर ही खो जाए...

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - मैं कौन हूँ?

मैं हवा में बिखरी गंध कोई,  
या मिट्टी की सौंधी पहचान हूँ?  
मैं जलधारा की मृदु सरगम,  
या अग्नि का दहकता गान हूँ?  

मैं हूँ धूप का मखमली स्पर्श,  
या चाँदनी की शीतल छाँव?  
मैं अनगिनत रंगों में ढलती,  
हर स्वरूप में बसी मेरी छाँव।  

कभी मौन में गूँजती प्रार्थना,  
कभी शब्दों में रिसता राग हूँ।  
कभी शिखर सा अडिग खड़ी,  
कभी बहती धारा का भाग हूँ।  

मैं क्षितिज के उस पार समाई,  
या अंतहीन नभ की उड़ान हूँ?  
मैं थी, मैं हूँ, और मैं रहूँगी,  
स्वयं में ही पूरा ब्रह्माण्ड हूँ!

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - **ये शाम कुछ कह रही है**  

ये शाम कुछ कह रही है,  
हाँ, कुछ उम्मीद बाकी है शायद।  
सूरज की किरणें ढलने को हैं,  
पर रौशनी अब भी बाकी है शायद।  

हवा में बसी है कोई सरगम,  
धड़कनों में हलचल सी है,  
रात की चादर फैल रही है,  
पर दिल में हल्की रोशनी है।  

सितारे भी झिलमिला उठे हैं,  
जैसे कोई बात कहनी हो,  
खामोशी में गूँज रही है आवाज़,  
जैसे कोई कसक सहनी हो।  

अंधेरों के आगे भी रास्ते हैं,  
उम्मीदों के दीये जल रहे हैं,  
ये शाम बस यूँ ही नहीं आई,  
कोई नया सवेरा लिख रही है।  

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - प्रेम 

मैं मीरा-सी अनुराग करूं,  
तुम कान्हा बनकर आ जाना।  
मेरे मन के आंगन में,  
अपनी छवि सजा जाना।  

मैं पी लूं विष हंसते-हंसते,  
तुम अमृत उसे बना देना।  
जो जग के बंधन झूठे हैं,  
मुझको उन सबसे हटा देना।  

ये प्रेम नहीं, आराधन है,  
तन-मन का पूरा समर्पण है।  
मैं बंसी की धुन में खो जाऊं,  
तुम प्राणों में रस भर देना।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey -  बस तेरी ही प्रिय  

तेरे लिए हूँ, बस तेरी ही प्रिये,  
तेरे ही सपनों में ढलती हूँ प्रिये। 
भटकी थी जग में, तन्हा थी मैं,  
तेरे ही प्यार में पलती हूँ प्रिये।  
सांसों में तेरी ही खुशबू रहे,  
नयनों में बस तेरा जादू रहे।  
हर धड़कन तेरा ही गीत गाए,  
तेरी राहों में दिल मुस्काए।  
दूर भी रहूँ, पर तेरी ही हूँ,  
तेरे ही रंग में रंगी हूँ प्रिये।  
जीवन के हर मोड़ पर संग रहूँ,  
तेरे प्रेम में यूँ ही बहती रहूँ।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - **अंतर की आग**  

मन के भीतर जंग है जारी,  
सपनों से मेरी हार है भारी।  
जो चाहा, जो पाया, अधूरा सा क्यों है?  
खुशी के समंदर में सूखा सा क्यों है?  

रास्ते चले थे रोशन उजाले,  
फिर भी ये साए क्यों हैं काले?  
जो पास है, उसमें चैन नहीं,  
जो दूर है, उसका जिक्र कहीं।  

खुद से ही रोज़ सवाल करूँ,  
हर उत्तर को मैं टाल करूँ।  
ये दौड़, ये मंज़िल, ये चाहत अधूरी,  
मन की तलब है या किस्मत मजबूरी?  

शायद ये लड़ाई कभी ना रुके,  
शायद ये सवाल कभी ना झुके।  
पर एक दिन शोर थमेगा कहीं,  
मन का सुकून मिलेगा यहीं।  

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - ~परछाई~

हाँ, हूँ मैं उस परछाईं की भाँति,  
जो धूप में संग-संग चलती,  
तो कभी अंधेरे में गुम हो जाती।  

कभी चुपचाप पीछे सिमटती,  
तो कभी आगे बढ़कर बहक जाती,  
कभी हल्की-सी काँपती,  
तो कभी ठहरकर सोच में पड़ जाती।  

कभी रात के साए में खो जाती,  
तो कभी चाँदनी में निखर आती,  
कभी बेआवाज़ संग चलती,  
तो कभी खामोशियों में घुल जाती।  

हर राह पर साथ निभाती,  
पर किसी की न बन पाती,  
हाँ, हूँ मैं उस परछाईं की भाँति,  
जो साथ रहकर भी अधूरी रह जाती।  

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - ~बनारस है इश्क, प्रिय~

तुम हो गंगा की निर्मल धारा,  
मैं हूँ काशी की शाम, प्रिय।  
तेरी लहरों में खो जाऊँ,  
बस इतना है अरमान, प्रिय।  

तुम हो मणिकर्णिका की ज्वाला,  
मैं हूँ चिताओं का गीत, प्रिय।  
तेरे प्रेम में जलकर जी लूँ,  
यही है मेरा रीत, प्रिय।  

तुम हो गलियों की हलचल,  
मैं हूँ कोई राही यहाँ, प्रिय।  
तेरी यादों में भटकूँ हर पल,  
जैसे मंदिर में प्राण, प्रिय।  

बनारस की माटी सा हूँ मैं,  
तेरी खुशबू से जुड़ा हूँ, प्रिय।  
तेरी बाहों में ठहर जाऊँ,  
जैसे मंदिर में दीप, प्रिय।  

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - ~stay serene~

It's a morning wine—stay serene.
Be calm and clay.
But Don't miss the drift."
Dress up 
And take the dew
Like fairy tale 
Not miss the blue
Stay slay and
Stay calm
Make your day
Some better charm
Though it's tough 
To walk the path 
But know, It's your last chance 
Not sling, not slung
Now or none 
Just choose your battle
And make this run

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - 
~Like a River~

I flow like a river, steady and true,  
Through seasons of warmth and the cold bitter blue.  
People step in, with smiles so wide,  
Testing the waters, drifting inside.  

They laugh, they dance, they stay for a while,  
Promise forever, then leave with a smile.  
But when the currents reveal what I hide,  
They waver, they falter, they slip to the side.  

They see my scars, the battles I bear,  
The weight I carry, the truths laid bare.  
And one by one, like leaves in the tide,  
They vanish, they whisper, they run, they hide.  

Yet I am the river, I do not cease,  
Flowing through sorrow, finding my peace.  
For though they may leave, though they may stray,  
I am still here—I don’t wash away.  

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

H
Honey
Quote by Honey - ~उनकी जुल्फों का अंधेरा~

उनकी जुल्फों का अंधेरा जब चेहरे पे छा गया,  
दिल किसी ख़्वाब की गलियों में खो सा गया।  
रुक गया वक्त, थम गई सारी दिशाएँ,  
बस एक नज़र ने मोहब्बत सिखा गया।  

हवा में घुली उनकी खुशबू की लय,  
धड़कनों ने भी चुपके से कुछ कह दिया।  
शायद ये इश्क़ की पहली सहर थी,  
या फिर कोई अधूरा ख्वाब पूरा हुआ।  

जहाँ खत्म होती हैं सारी हसरतें,  
वहीं से उनके दीदार की राह चली।  
अब ना दुनिया की परवाह है, ना खुद की,  
बस उनके साये में खो जाने की आरज़ू रही।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - यहाँ हर शख़्स मुसाफ़िर है, सफ़र पूरा कर जाता है,
बदलते हैं बस किरदार, ये मंच यूँही सजा रहता है।

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - I don’t want you, I don’t seek your touch,  
But my heart beats for you, oh, so much.  
In every moment, you're in my mind,  
A secret love I cannot find.  

I don’t want you, I don’t ask for more,  
Yet I'm chained to you, down to the core.  
I smile through pain, I laugh through tears,  
Hiding the ache that’s been for years.  

I don’t want you, yet I dream of you,  
In quiet whispers, your presence true.  
A love untold, a bond unseen,  
A silent passion, a place between.  

I don’t want you, yet I’ll wait and see,  
If one day you’ll feel the same for me.  
Until then, I’ll breathe in the air,  
Loving you silently, with no despair.

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - When you lose someone you never thought you'd part,  
A sudden silence echoes deep in your heart.  
The spark inside, once bright, now fades,  
Like a fire snuffed out in the darkest of shades.  

A twist of fate, a cruel surprise,  
Tears fall like rain from unseen skies.  
The world feels colder, the air more still,  
As memories linger, but they can't heal.  

The paths you walked now seem so long,  
But you carry their spirit, still going strong.  
Though they're gone, their love remains,  
A light that flickers through the pain.  

Each laugh you shared, each whispered word,  
Now feels like songs you'll never have heard.  
Time may dull, but it won’t erase,  
The empty void their absence has placed.  

Yet in the shadows of your sorrow’s hue,  
Their essence lives, still guiding you.  
In every star, in every breeze,  
Their warmth returns to put you at ease.  

Though loss may bend, it cannot break,  
The bond of hearts that love did make.  
For even in grief, there lies a thread,  
A promise that love is never dead.  

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - In the darkest hours, when shadows loom,  
I find my strength; I dispel the gloom.  
Through storms that rage and trials that bind,  
A fire burns bright within my mind.  

Each stumble, each fall, a lesson in disguise,  
Each tear that falls fuels my rise.  
The weight I carry, though heavy, won’t stay,  
For dawn follows even the darkest day.  

No mountain too steep, no valley too low,  
Within me lies a resilient glow.  
In the chaos of life, I’ve learned to strive,  
For even in pain, I am a thriving hive.  

So when the world feels cold and unkind,  
I’ll dig deep and power my mind.  
Through the toughest of times, I’ll fight, I’ll climb,  
For the strongest hearts are forged in time.

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - She feels like cold wind in summer’s bright breeze,  
A calming touch, putting hearts at ease.  
Through scorching days and endless night,  
Her love remains my guiding light.  

Her hands are rough, yet soft as rain,  
Healing my wounds, erasing my pain.  
With every tear she’s quietly dried,  
A fortress she’s built, where I can hide.  

Her voice, a melody, soothing, serene,  
A lullaby echo, my evergreen dream.  
Her sacrifices, countless, often untold,  
A heart of pure diamond, more precious than gold.  

Oh, Mother, your love’s the eternal flame,  
Through joy, through sorrow, it stays the same.  
In the storm or calm, you’re always near,  
A gentle whisper, "I’m here, my dear."

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - Who am I, the brighter smile or the silent cry,  
A fleeting dream beneath the sky?  
Am I the sun that warms the day,  
Or the shadow that softly slips away?  

The meaning of joy, a radiant spark,  
Or the echo of whispers in the dark?  
A melody sweet, or a somber tone,  
A crowd's embrace, or standing alone?  

I am the dance of the morning breeze,  
The steadfast roots of ancient trees.  
A gentle laugh, a thoughtful sigh,  
A soul that soars, yet wonders why.  

Who am I? A story untold,  
A flame that burns both fierce and cold.  
A seeker of truth, a fleeting muse,  
A heart that breaks, a heart that soothes.  

I am all these, the joy and pain,  
The vibrant sun, the quiet rain.  
In every moment, I am alive,  
The endless question: Who am I?  

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - When everyone says, "It's not your cup of tea,"  
My inner soul rises, wild and free.  
They doubt my path, they cast their fear,  
But I stand strong, and persevere.  

The world may shake, the winds may scream,  
But in my heart, I chase my dream.  
For when they say, "You cannot be,"  
I find the strength to just believe.  

The wheel ignites, a fire within,  
I rise again, through thick and thin.  
In every challenge, I see the chance,  
To prove my worth, to take my stance.  

Through every tear, through every fight,  
I hold my ground, I find my light.  
The road is long, the journey steep,  
But I won't falter, I won’t retreat.  

For with each step, I break the chain,  
Turning my doubts to endless gain.  
So when they say, "It’s not for you,"  
I know deep down, I’ll break through.

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - Time flies so fast, it's hard to see,  
The days of childhood, wild and free.  
With laughter loud and joy so bright,  
We chased the sun and danced through the night.  

The past was a dream, so far away,  
We lived in the moment, every single day.  
No worries to burden, no cares to hold,  
Just stories of wonder, both new and old.  

We ran through the fields, hearts full of cheer,  
Unaware that the years would soon disappear.  
But now as we grow, we start to realize,  
Childhood’s a treasure, a gift in disguise.  

So cherish the memories, the games, and the fun,  
For once it is gone, you can't turn and run.  
Time flies so fast, and memories last,  
Of those precious days that are now in the past.

Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
H
Honey
Quote by Honey - As life begins, like flowers bloom,
A dance of colors lights the room.
From seed to stem, we grow and rise,
Chasing the sun, beneath the skies.

In every cry, there’s strength untold,
A story of courage, brave and bold.
For through the tears, we learn to see,
The laughter that sets our spirit free.

From every hardship, joy will gleam,
Like stars that twinkle in a dream.
Life’s a journey, both wild and true,
A blend of sorrow, love, and hue.

So let us cry and let us laugh,
For in each moment, we find our path.
The bloom of life, both soft and bright,
A beautiful dance of day and night.



Madhu Mishra  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.