Ashok Chourasiya profile
Creator Profile

Ashok Chourasiya

Sharing quote designs and daily inspiration.

100 Posts
3 Followers
3 Following
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - परम शक्तिशाली कुदरत से, 
आने वाले अनजाने अनभिज्ञ पलों के लिए, 
बस यही प्रार्थना है कि, 

इस पूरी कायनात पर कभी टूटना मत, 
बस अपनी इनायत बरसाते रहना, 
तुम भी मुस्कुराती रहना हमें भी हर क्षण मुस्कुराते रखना, पल पल खुशरंग राह दिखाते रहना, कामयाबी, उन्नति के नये आयाम देना, हम सभी को स्वस्थ्य, सान्नद और 
समृद्ध रखना। Happy new year. Ashok Rekha Chourasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - हर रंग का अपना ही एक वजूद है, 
हर रंग की अपनी ही एक पहचान है, 
रंग इस कुदरत की, इस कायनात की ,आन, बान ,और शान है। 
हर रंग का अपना ही एक प्रतीक है, 
हर रंग का अपना ही एक अतीत है, 
रंग इस जीवन का ,इस खुशहाली का, 
मान है ,सम्मान है। 
हर रंग की अपनी ही एक महक है, 
हर रंग की अपनी ही एक चहक है, 
रंग इस जमीं का ,इस आसमान का, 
फक्र है गुमान है। Ashok Chaurasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - ऐ मेरे रब्बा .. ..... ........ .... सबकी मुश्किलें इस बार, तमाम कर देना, कुछ हे नहीं पास सबके, तू ही कुछ निदान कर देना, मिल जाए हर शख्स को मन्ज़िल अपनी, राहों को कुछ ऐसे ही, तू करम से आसान कर देना, रहे हर कोई खुशहाल.. निहाल, तू ऐसी ही नैमतो की बरसात कर देना। Ashok Chaurasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - रेत को उछालता हूँ, तो आखों में गिर जाती है, फिर कुछ धुधंली तस्वीरें एकदम साफ नज़र आती है। अशोक चौरसिया।  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - जो मुझे आवाज देंगे, 

मैं उन्हें अपना साज दूंगा, 
जो मुझे आगाज करेंगे, 
मैं उन्हें आलाप दूंगा, 
जो रहेंगे संगत में मेरी, 
मैं उन्हें मधुर राग दूंगा, 
जो समझेंगे दर्द किसी का, 
मैं उन्हें जज्बात दूंगा, 
माझी में जिसने साथ निभाया, 
मैं उन्हें अपना आज दूंगा।।। Ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - स्तुत्य तुम्हारी, 
स्तुति का गुणगान करें हम, 
अब कर्म तो क्या, 
धर्म का गुणगान करें हम, 
भोग नहीं हो, 
योगी का सत्कार करें हम
विश्वास हो तुम, 
त्याग का सत्कार करें हम, 
आराधना हो तुम, 
साधना का गुणगान करें हम, 
सपना हो तुम, 
साकार का गुणगान करें हम, 
तुम्हें वंदन अभिनंदन
शत-शत प्रणाम करें हम
बारंबार अनुमोदन, 
तुम्हारा अभिमान करे हम। ashok - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - 
श्री स्तुत्य अभिवर्धन ________
इस तपस्वी को देखा तो ऐसा लगा, 
जैसे त्याग ही त्याग, 
जैसे संयम का साथ, 
जैसे मोक्ष का मार्ग, 
जैसे जीवन श्रौत, 
जैसे जलती हुई ज्योत, 
लगती हो कोई कुंदन की चमक। 
इस तपस्वी को देखा तो ऐसा लगा, 
जैसे आशु का दीप, 
जिसे सपना का संगीत, 
जैसे दादा की आन, 
जिसे दादी की शान, 
जिसे संस्कार हो महान
करते हैं सभी इनका खूब-खूब बहुमान
इस तपस्वी को देखा तो ऐसा लगा।। Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - नई स्याही, नई कलम ,नई दवात, 
अब गजल के संग होगा मेरा साथ, 
कभी दर्द ,कभी जज्बात, कभी ख्वाब, 
अब तस्सवुर में होगी उनसे मुलाकात, 
कभी समंदर ,कभी दरिया ,कभी मझधार, 
अब साहिलों से टकराएगी हर बात, 
कभी तनहाई ,कभी महफिल ,कभी खामोशी, 
अब देगी मुझे हर वक्त आवाज। Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - चलो साथ चलते हैं समंदर के किनारे पर, 
देखते हैं किनारे से कौन किनारा करता है।  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - हर बार सिक्के की तरह मुझे उछाला गया, 
कभी चित, तो कभी पट, 
कोई जीता तो कोई हारा गया, 
सब देखते रहे तमाशाई बनकर, 
गिरते ही मेरे जमीन पर, 
कोई जी गया कोई मारा गया, । Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - जिंदगी कई वादे किए थे तुमने, 
मगर एक भी निभाया नहीं, 
लड़खड़ाते लड़खड़ाते ही बिता दी उम्र, 
क्यों कभी मंजिल तक पहुंचाया नहीं, 
मचलती लहरों की तरह हर बार पहुंचाना चाहा, 
मैंने तो कभी साहिल का दिल दुखाया नहीं, 
हर बार यही सोचा साथ निभाऐगी तू, 

मगर एक मुद्दत से मुस्कुराया नहीं। ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - चिराग हूं तो क्या, 
सूरज की तरह दमकता हूं, 
बदमिजाज हवाओं को देख, 
मचलता हूं थिरकता  हूं, 
अंधेरे वाकिफ है मेरे वजूद से, 
थरथराती उम्मीदों को लेकर, 
मैं भी अंधेरों में भटकता हूं। ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - तुम कृष्ण हो.............., 
तुम शाश्वत हो सत्य हो, 
तुम ज्ञान हो सर्वमान्य हो, 
बांसुरी हो तुम ब्रह्मांड की सरगम हो, 
तुम कृष्ण हो ................. 
तुम युद्ध हो ,शांति हो , समझोता हो, 
तुम प्रेम ,हो मित्र ,हो सखा हो, 
तुम गीता हो ,तुम ही प्रेरणा हो, 
तुम कृष्ण हो ........... 
तुम अलौकिक हो ,
सार्वभौमिक हो, 
तुम विश्वास हो,  आभास हो, 
तुम कर्म हो, तुम ही धर्म हो, 
तुम आस्था हो ,आकर्षक हो, 
तुम कृष्ण हो ............ । Ashok chiurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - आदत सी पड़ गई है............, 
औरों के दर्द नजरों से उठाने की, 
गैरों के जख्म पलकों से सहलाने की, 
अजनबियों को भी अपना बनाने की, 
उदासियों में भी मुस्कुराने की, 
आदत सी पड़ गई है......., 
अपने दिखे या दिखे गैर पलकों को झुकाने की, 
बीती हुई  हर बात को भूलाने की, । ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - कभी-कभी जख्मों का हरा होना भी अच्छा लगता है, 
कभी-कभी आंखों का भरा होना भी अच्छा लगता है, 
कांटे लाख चुभे हो पांव में तो क्या, 
कभी-कभी पैदल चलना भी अच्छा लगता है, 
सजी हो महफिले, सब हो भी गर अपने, 
कभी-कभी खामोशियां का अंधेरा भी अच्छा लगता है। ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya -  , 
उस मौत के जंगल में, 
अकेले ही जाना है, 
तूफान हो या आंधी, 
साथ तो निभाना है, 
मौत और कुछ भी नहीं एक बहाना है, 
ना कोई हमसफ़र ना कोई  दुश्मन ऐ जाना है
 कोई गिला ना कोई शिकवा, 
ना ही कोई मेहरबान, 
इस जीवन से बस मुक्ति पाना है, 
तू सच है जीवन का आगोश में तो आना है, 
आंखें बंद हो गई तो क्या मुस्कुराना है, 
अब तक जो चले गए किसी ने कुछ बताया नहीं, 
लौट कर भी कभी आया नहीं
जन्नत में है या दोजख में
बेकार की बातें हैं ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - बहुत मन करता था मैं सूरज बनूँ, 
क्यों फिर बेवक्त ही ढलना पड़ा, 
बहुत ख्वाहिशों की थी फूलों की मैंने, 
क्यों फिर अंगारों पर चलना पड़ा, 
बहुत कोशिश की दरिया पार करने की, 
क्यों फिर बीच मझधार में उतरना पड़ा, 
बहुत मंजिलें थी सामने मेरे, 
क्यों फिर मुझे रास्ता भटकना पड़ा, 
बहुत सभाला जलती हुई लौ को मैंने, 
क्यों फिर हाथों को मेरे जलनापड़ा। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - तुम इस देश के सिस्टम का शिकार हो गई, 
हारकर भी करोड़ों दिलों का प्यार हो गई, 
तमाशा देखने वाले देखते रह गए, 
मां भारती का तुम श्रृंगार हो गई, 
नतमस्तकहै सारी कायनात हौसलों पर, 
चमन उजड़ा नहीं तुम बहार हो गई, 
जुनून और लक्ष्य को ललकारने वालों, 
तुम्हारी हरकतों की फिर एक चाल हो गई, 
सर आंखों पर है आज बेटी हमारी, 
निकल कर भी वह तिरंगे का ताज हो गई। Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - मुझसे हाथ छुड़ाते ही वो, 
मुस्कुरा कर नहीं गया, 
कुछ दूर जाते ही वो, 
गुनगुना कर नहीं गया, 
लगा था पलट कर आएगा वो, 
क्योंकि वह शम्मा बुझाकर नहीं गया, 
रुखसत तो हो गया मुझसे वो, 
अपनी मंजिल बात कर नहीं गया, 
खुशबू तो आ रही है मध्यम मध्यम, 
चमन को खिजा बनाकर नहीं गया। ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - इतना लिखने के बाद यही जाने हैं, 
हर शख्स माझी या मुस्तकबिल में दीवाने हैं, 
शमा कहीं जले न जले, 
वह तो बस मरने को परवाने हैं, 
बहुत था शोर अपनेपन का, 
वक्त हर शख्स की नकाब उतारे हैं, 
जाने के बाद भी आहट बहुत थी, 
क्यों फिर अश्क मुस्कुराने आए हैं, 
कौन कब किसका हुआ इस जहां में, 
बस कहते रहो यह अफ़साने हैं, 
गरज परस्ती के इस आलम में, 
बस यही पल दो पल के फसाने हैं। Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - कुछ लोग सोचने को मजबूर कर देते हैं, 
पल भर मे एहसासों से दूर कर देते हैं, 
लाख चाहो फूलों की माला बनाना, 
अश्कों की बनाने में मसरूफ कर देते हैं, 
गुल औ गुलशन का पुराना है नाता
एक एक कतरा बिखरने को मशगूल कर देते हैं, 
आप कितनी ही दुआओं के रंग भर दो, 
जिंदगी को ही बदरंग कर देते हैं, 
शौक रहा है सब की खुशी चाहने का, 
हम तो यूं ही मुस्कुरा के सबको खुश रंग कर देते हैं। ashok Chaurasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - तू उदास होती है तो लगती है बिस्मिल्लाह की शहनाई, 
खिल खिलाकर हंसती है तो लगता है हरी ने बंसी बजाई, 
ठुम्मक ठुम्मक चलती है जब तू नाचे सारा गगन, 
सर्र सर्र हवाओं में पायल तेरी करती छन् छन्, 
भीगी भीगी रुत में जैसे शिव ने संतूर बजाई, 

न कर गम कोई यह है अंधेरे में उजाले का  रूप, 
कुछ और नहीं यह है सवेरे की धूप, 
नां धीड धिन्ना करती गुदई ने तपले की थाप गुदगुदाई। ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - कभी-कभी उदासियां भी मुस्कुराती है, 
मुस्कुराहट के पीछे का दर्द जानती है, 
लाख दरिया बदल भी गए तो क्या, 
कश्तियां अपनी लहरों को पहचानती है, 
चिराग जहां भी रहे रोशनी ही लुटाएगा, 
जलती हुई लौ सूरज को कहां मानती है, 
यह जिंदगी है हंसकर ही गुजारना, 
हसरतें तो हसरतें हैं अपनी हदें कहां जानती है.Ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - उसके जीने का अंदाज भी निराला है, 
मायूसियों के आंचल में खुशियों को पाला है। ashok - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - रोज कुछ लिखता हूं, सुनाता हूँ, जज्बातों को चिरकर नये शब्द लाता हूँ, 
कुछ नकाब पहनाता हूं, कुछ उतरता हूं, 
तन्हाई के जंगल में महफिल सजाता हूं, 
मन करता है कभी कोई मेरे लिए भी लिखें, 
उन लफ़्ज़ों में मेरा भी कहीं अक्स दिखे, 
हूं मैं भी इंसान कुछ तो पढ़ना जानता हूं, 
तुम भी कभी एक हर्फ मेरी जानिब डालना, 
तोहफे में कई लफ्ज़ दूंगा यकीन मानना, 
तुम दोगे मेरा साथ ऐसा मैं मानता हूं। । ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - जब जहां कभी जिक्र आता है तेरा, 
बात बदल देता हूं मैं, 
अब तो जिक्र करने वालों का भी, 
साथ बदल देता हूं मैं, 
किसी मोड़ पर दिख जाए परछाई, 
राह पलट देता हूं मैं, 
जिस चिराग से जली हथेली, 
उसे चिराग को कफ़न देता हूं मैं, 
जो दरख़्त साया ना दे पाया, 
उन दरख्तों को कलम कर देता हूं मैं। ।। Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - कई दोस्त थे मेरे ,कई दोस्त हैं मेरे, 
कुछ ख्यालों की तरह ,कुछ हयातो की तरह, 
कुछ चिरागों की तरह ,बहुत याद आते हैं, 
वह मासूम सी शिकायतें ह वह चुलबुली शरारते, 
वह उनकी हिदायतें, है बहुत याद आते हैं, 
वह उनका आंखों से आंसू चुराना, 
वह तनहाई को महफिल बनाना, 
वह लड़खड़ाते ही उनका उठाना, 
बहुत याद आते हैं, 
अब कुछ यादों में है, 
कुछ सायों में है,
कुछ परछाइयां में, है, 
बहुत याद आते हैं। । ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - वह नहीं चाहते तुझको तो शिकायत कैसी, 
अरे नादान यह जबरदस्ती मोहब्बत कैसी, 
दिल में नहीं हो अगर खुश रखने की जगह, 
तो फिर यह अटपटी, अनमनी बनावट कैसी, 
सब कुछ तो रह-रह कर बिखर गया है, 
तो फिर इस सूने से मकान में सजावट कैसी। 
चारों ओर फैला है सन्नाटा, 
तो फिर उसके आने की आहट कैसी। । ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - कुछ मझदार को किनारे नहीं मिलते, 
कुछ चिराग को शरारे नहीं मिलते, 
बहुत कोशिश की मंजिल तक पहुंचने की, 
कुछ इंसान को सहारे नहीं मिलते, 
किस-किस को अपना बनाएं अब, 
जमीन पर उतर आए वह सितारे नहीं मिलते, 
हर सूॅ है बेवफाई का आलम, 
कहीं भी अब हमदर्दी के निवाले नहीं मिलते, 
बहुत गहरी और लंबी है यह झील, 
दूर तलक देखा वहां शिकारे नहीं मिलते।। Ashok Chaurasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - अब तू मुझे ढूंढ मैं तुझे ढूंढूगा, अब तू मुझे देख, मैं तुझे देखूगा, नन्हा सफर ऐसे ही काट लेते हैं, अब तू मुझे सुन में तुझे सुनूँगा, अब तू मुझे बुन में तुझे बूनुगा,, थोड़ी सी तन्हाई को कुछ बाट लेते हैं, अब कुछ तू उठा, कुछ में उठाऊँ, इस दूरी को साध लेते हैं, अब कुछ तू निभाह, कुछ में निभाऊ, अब कुछ तू भूला, कुछ में भूलाऊ,, इस मुख्तसर सी जिन्दगी का साथ लेते हैं।।।। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - साहिल पर लिखी थी एक नज्म, 
बेगैरत लहरों ने मिटा डाली, 
एक शम्मा जलाई थी अंधेरों में, बदमिज़ाजतूफानों ने बुझा डाली, 
बहुत कोशिशें के बाद बनाई शबनम की माला, 
तेज किरणों ने उसे भी बिखरा डाली। ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - मैं फूल हूं______, 
कभी चरणों में चढ़ाया गया, 
कभी गले में पहनाया गया, 
कभी झोपड़ी, घर ,महल में, 
मुझे बाध कर लटकाया गया, 
कभी जन्म, कभी मरण, 
जगह-जगह मुझे बसाया गया, 
कभी मंदिर ,मस्जिद, गुरुद्वारा चर्च, 
मुझे हर जगह प्यार से सजाया गया, 
कभी शहीदों की शहादत पर, 
मुझे उनके शरीर पर उड़ाया गया, 
कभी वेणी, कभी जुड़े में, 
मुझे मंद मंद महकाया गया, 
कभी शाख पर ही खिलकर बिखरा, 
कभी पैरों तले मुझे रोंदाया गया, 
चाहत खत्म हो जाने पर मुझे, 
कभी दरिया ,कभी तालाबों, में फिकवाया गया ............ ashok chourasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - तन्हाई मजबूर कर देती है सोचने को, 
दौड़ती हुई जिंदगी का रास्ता रोकने को, 
एकांत भी कितना कोलाहल मचाता है, 
क्यों मन को एकाग्र नहीं रख पाता है, 
खड़ी रहती है वह महफिलों को कोसने को, 
खयाल परिंदों की तरह उड़ते हैं, 
जज्बात आवारा बादलों की तरफ फिरते हैं, 
नहीं होता उसे वक्त कोई आंसू पोछने को।। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - शौक बहुत है मुझे_____, 
गम उठाने का, मुस्कुराने का, 
बीच मझधार से किनारे जाने का, 
टूटकर, बिखरकर संभल जाने का, 
अपनों के मुंह मोड़ जाने का, 
गैरों से निस्बत निभाने का, 
देखकर कुछ भी नहीं पाने का, 
अपने ही पत्थरों से ठोकर खाने का, 
आंधियों से टकराने का, 
बादलों में खो जाने का, 
वक्त की बेवफाई भूल जाने का, 
अपनी ही परछाई को मुंह चिढ़ाने का, 
अंधेरों में भी सब कुछ देख पाने का, 
शौक बहुत है मुझे.... Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - काश यादों का भी इक आईना होता, 
चलता रेगता यादों का सरमाया होता, 
कभी मुस्कुराता, चहचहाता,तिलमिलाता, 
हर सूरत में सबसे बतियाता, 
काश यादों का भी एक आईना होता, 
शबनम सा चमचमाता, 
तारों सा जगमगाता, 
फूलों सा खिलखिलाता, 
खुशबू सा बिखर जाता, 
जज्बातों को सहलाता शमा बन राह दिखता, 
काश यादोका भी इक आईना होता, 
कभी राह दिखाता ,कभी राह भूलाया, 
यादों की बस्ती पर वह तरस खाता, 
ना टूटता न ,बिखरता ना चुभता, 
रिश्ते सब से निभाता, रहम खाता, 
यादों की बाहों में कभी मुस्कुराता , कभी अश्क बहता, काश यादों का भी इक आईना होता।।।।। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - सौदागर तो में अंधेरों का हूं, 
मगर रोशनी बेच देता हूं, 
तिजारत दर्द की भी है, 
मगर खुशियां बिखेर देता हूं। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - भूलने भूलाने के अफसाने बहुत हैं,
कौन कहां कितना निभाएगा बहाने बहुत हैं, 
साथ चलने का दम तो भरते हैं वह, 
दुनिया में लोगों के ठिकाने बहुत हैं, 
नजदीकी ,दूरियां के मायने क्या जाने, 
जिंदगी में यह वहम पालते बहुत हैं, 
समंदर में ढूंढने चले थे दरिया को, 
नहीं जानते अब फासले बहुत हैं, 
छोड़कर चल दिए थे अकेला, 
मगर इस कायनात में काफिले बहुत हैं। । Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - जख्म बढ़ने से पहले ही कांटा निकल गया, 
डऺक लगने से पहले ही जहर उतर गया, 
शमा के थरथराने से पहले ही
परवाना पिघल गया, 
सूरज उगाने के पहले ही शबनम का दम निकल गया, 
दरिया समंदर से टकराने के पहले ही, 
साहिल अपने आप में सिमट गया।।। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - तेरे प्यार का एहसान कैसे अदा करूं, 
तेरी इनायतों का शुक्रिया कैसे अता करूं, 
यकीनन कुछ पलों का ही साथ था, 
उन लम्हों को अब कैसे फना करूं, 
खुश रहने की कभी वजह थे तुम, 
उन खुशियों को अब कैसे सजदा करूं, 
टूट कर बिखरा हूं मैं कई बार, 
फिर क्यों संभलने की तमन्ना करु। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - इस मुख्तसर से सफर में,,,,,,,, 
कुछ खो गए, 
कुछ मिल गए, 
कुछ सो गए, 
कुछ उठ गए, 
कुछ डूब गए, 
कुछ उग गए, 
कुछ तैर गए, 
कुछ डूब गए, 
कुछ उठ गए, 
कुछ गिर गए, 
कुछ जी गए, 
कुछ मर गए, 
कुछ संभल गए, 
कुछ टूट गए।     
इस मुख्तसर से सफर में।। Ashok Chaurasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya -   
जिन आंखों ने मुझे नीचे गिराया है, 
उन्हीं आंखों पर मैंने बहुत काजल लगाया है, 
सोच कैसे लिया आसानी से टूट जाऊंगा, 
आंसू नहीं हूं जो गिर के फुट जाऊंगा, 
मैंने आंसुओं से ही एक दीप जलाया है
जिन राहों में आज रुख मोड़ लिया, 
उन्ही राहों को मैंने मंजिल का पता बताया है। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - जो उतर गए मेरी नजरों से, 
कभी मैं उनकी नजर उतरता था, 
जो फिसल जाते थे सरे राह, 
कभी मैं उन्हें संभालता था, 
जो गुजर गए अजनबियों से, 
कभी मैं उन्हें पुकारता था, 
जो बिखरे बिखरे से रहते थे, 
कभी मैं उन्हें संभालता था, 
जो फस जाते थे बीच भंवर में, 
कभी मैं उन्हें पार उतरता था।। Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - वक्त साया, धूप, और छांव, है, 
तो कभी वक्त परछाई है, 
वक्त, भूख ,धूल, और शुल, है
तो कभी वक्त तमाशाई,  है, 
वक्त साज, आवाज ,और परवाज है, 
तो कभी वक्त शहनाई है, 
वक्त रुदन, घुटन , चुभन है, 
तो कभी वक्त शनासाई है, 
वक्त अपना, सपना, घटना है, 
तो कभी वक्त तन्हाई है, 
वक्त अभाव ,ठहराव, 
बिखराव है, 
तो कभी वक्त रुसवाई है, 
वक्त सांस, विश्वास , आधात है
तो कभी वक्त बेवफाई है। । ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - आसान जिंदगी में अब, 
मुश्किल दौर आने लगे, 
मेरे हर किरदार को लोग, 
तमाशाई  बताने लगे, 
एक दौर था जब मैं, 
फलक को छू रहा था, 
अब सितारे भी मुंह चुराने लगे, 
वक्त मुस्कुराता था देख कर मुझे, 
अब हर लम्हा मेरी हस्ती पर बड़बड़ाने लगे। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - दर्द सहने की हिम्मत अता फरमाना मेरे खुदा, 
थरथराती लो 
को ना बुझाना मेरे खुदा, 
वह रेगिस्तान में झूलस रहा है, 
उस पर कोई पहाड़ ना गिराना मेरे खुदा, 
बहुत इबादत में डूबा रहता है वह तेरी, 
कुछ तो रहम फरमाना मेरे खुदा। ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - रास्ते भर तेरी यादों के जंगल लहलहाते रहे, 
रफ्ता रफ्ता हम तेरे शहर से दूर जाते रहे, 
कभी अश्क आंखों में कभी तबस्सुम होठों पे था, 
हर पल दिल हमारा तेरी यादों के दीप जलते रहे, 
हर और नजर आता रहा एक तेरा ही रंग रूप, 
हम अश्कों से तेरी धुंधली परछाई को मिटाते रहे, 
क्या बताएं किस तरह कटा  है वह लंबा सफर, 
ना चाह कर भी हम अजनबियों के सग मुस्कुराते रहे, 
किया है अहद अब ना मिलेंगे जुदा होने के लिए, 
इन हंसी ख्यालों से हम अपना दिल बहलाते रहे। ashok Chaurasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - मेरे चाहने वालों का तुम, 
क्या अंदाजा लगाओगे, 
यह देखने  तुम कब, 
जमीन पर आओगे, 
मेरे एक दर्द के, 
कई मरहम है यहां, 
उन पर तुम नमक ना रख पाओगे, 
गिर जाता है एक आंसू कहीं मेरा, 
उनके आंसुओं को तुम गिननहीं पाओगे, 
खूबसूरत है माला के मोती मेरे, 
इन्हें तुम बिखेर ना पाओगे, 
बहुत खुशनुमा दुनिया है मेरी, 
ऐसी तो तुम जन्नत में भी नहीं दे पाओगे। Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - जरूरत थी तब कोई साथ न था, 
खुशी नहीं मिली
मैं उदास ना था, 
जख्म नासूर बन गए, 
मरहम मेरे पास न था, 
लहरों ने डूबना चाहा, 
साहिल मेरे साथ न था, 
गमों के दौर से गुजरा बहुत, 
कोई साथ , काश न था, 
तू ही सवारना ना दुनिया मेरी, 
हर दम तू ही आसपास था। Ashok - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - जितना तुम रुलाओगे, 
उतना ही निखरता जाऊंगा, 
तमाम  मोतियों को मैं, 
अपनी पलकों पर सजाऊंगा, 
इठलाती हुई दरिया को मैं, 
अश्कों की तरह पी जाऊंगा, 
समंदर भी देखते रह जाएंगे, 
मैं साहिल तक पहुंच जाऊंगा‌ . Ashok Chaurasia - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Ashok Chourasiya
Quote by Ashok Chourasiya - बिखेर दी है बादलों ने छन्न छनाती  बारीश की बून्दे, मन चॅचल  करता है, उन मदमाती,, लहराती, हवाओं को छू ले, कितना मदमस्त, रगीन, खुशगवार है मौसम आज, इन ईठलाती, बलखाती, शाखों को आ आज छू ले.ashok chourasia.  - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.